Ramesh Muskan

Ramesh Muskan

वास्तविक नाम: रमेश चंद शर्मा

जन्म: 29 जनवरी 1975; Agra, Uttar Pradesh

पुरस्कार एवम् सम्मान:

  1. युवा अट्टहास पुरस्कार
  2. साहित्य भूषण सम्मान (New York) 2017
  3. युवा हास्य शिरोमणि

प्रसारण:

  1. SAB TV, Waah Waah Kyta Baat Hai
  2. Aaj Tak, KV Sammelan
  3. NDTV India, Arz Kiya Hai
  4. Dabang TV, Bahut khoob
  5. ABP News, Kavi Sammelan
  6. Zee News, Kavi Yuddha

विदेश यात्राएँ:

  1. United States of America
  2. Canada
  3. Russia
  4. Singapore
  5. Hong Kong
  6. Thailand
  7. UAE
  8. Oman

विशेष:

  1. संस्थापक सचिव, Kavi Sammelan Samiti
  2. देश भर की IIT, IIM तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में अत्यधिक लोकप्रिय।

वर्तमान निवास: Agra (Uttar Pradesh) India

Hindi के कवि-सम्मेलनों में प्रतिष्ठित हास्य कवियों की सबसे नयी पीढ़ी के निर्विवाद एवम् सर्वमान्य कलमकार का नाम है रमेश मुस्कान। वैविध्य के शहर Agra के निवासी रमेश मुस्कान अपनी सहज और बेलाग टिप्पणियों के लिए देश के हर बौद्धिक व्यक्तित्व के लिए आकर्षण रहे हैं। उनकी निष्कपट चेतना जब संस्कृत के श्लोक बाँच रही थी, तब ‘सत्यम् ब्रूयात…’ का आधूरा वाक्य सुनकर वे कर्णहीन हो गये थे। यही कारण है कि वे किसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने से पहले अपने शब्दास्त्र को ‘प्रियम्ब्रूयात’ की अनावश्यक चाशनी में लपेटने का प्रयास नहीं करते।

व्यंग्य की इतनी महीन समझ रमेश जी को है कि देश के ख्यातिनाम व्यंग्यकार भी उनकी प्रतिक्रियाओं से अपनी सफलता मापने लगते हैं। उनकी मंचीय प्रस्तुति में प्रचलित टोटके और ओढ़ी हुई बौद्धिकता का सर्वथा अभाव रहता है। शब्दों को तोल-मोलकर उन्हें उनके सबसे सटीक क्रम में सजाकर प्रस्तुत कर देना उनके बाएँ हाथ का खेल है। यही प्रत्युत्पन्न मति उनकी प्रस्तुति को शेष हास्य कलमकारों से अलग कर विशेष बना देती है।

अनेक महनीय पुरस्कारों से अलंकृत श्री रमेश मुस्कान Hindi के वो बेटे हैं जो कश्यप गति से चलकर भी तेज़ दौड़ते खरगोश को परास्त तो कर दें किन्तु अपनी सफलता के अहंकार को सिर चढ़ाकर किसी को आहत करने के भाव से वे कोसों दूर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *