मौत की मौत

मौत की मौत

ज़िन्दगी ने पूछा - "ऐ मौत
तू कभी हँसती है, कभी रोती है?"


मौत बोली - "कुछ ऐसे लोग भी आते हैं
जिनसे मौत को ज़िन्दगी मिलती है
और कुछ ऐसे लोग भी आते हैं
कि मैं सोचती हूँ
कि इनको पाने से पहले
मैं मर क्यों नहीं गई!"


-सुरेन्द्र शर्मा


Comments are closed.