Vinay Vishwas
- Chirag Jain
- Jul, 18, 1962
- Prominent poets of India
- Comments Off on Vinay Vishwas

मूल नाम: विनय कुमार जैन
जन्म: 18 जुलाई 1962 (Delhi)
शिक्षा: एम.फिल., Ph.D.
व्यवसाय: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिसटेंट प्रोफेसर
पुरस्कार एवम् सम्मान:
- साहित्यिक कृति सम्मान, Hindi अकादमी, दिल्ली सरकार
- ऋतुराज सम्मान, परम्परा
प्रकाशन:
- धूप तिजोरी में नहीं रहती (काव्य संग्रह)
- पत्थरों का क्या है (काव्य संग्रह)
- आज की कविता (शोध)
वर्तमान निवास: New Delhi
Kavi Sammelan के मंच पर कविता में विचार पिरोने वाले कवि तो बहुत हैं, लेकिन विचार में कविता पिरोने वाले एकमात्र डॉ. विनय विश्वास ही हैं। कवि-सम्मेलनों में काव्यपाठ करने के अतिरिक्त भी डॉ. विनय विश्वास का पूरा समय साहित्य को समर्पित रहता है। रामकथा पर शोधकार्य हो अथवा Hindi की वर्तमान कविता की दशा और दिशा का सूक्ष्म अन्वेषण… डॉ. विनय विश्वास अनवरत अध्ययनरत रहते हैं। Hindi की सभी प्रमुख पत्रिकाओं में आपकी रचनाएँ तथा लेख प्रकाशित होते हैं। आपकी रचनाएँ मनुष्य को मनुष्य बनाए रखने की पैरवी करती हैं। आप कविता को मानवीयता की वृद्धि का माध्यम मानते हैं, इसलिए आपकी कविता में आने वाली करुणा, संवेदना, चिंतन, विचार, पुराण और प्रेम भी मनुष्य को बेहतर मनुष्य बनाता दिखाई देता है।
