नैनन में हरि

नैनन में हरि

हँसे हेरत, टेरत काहे उन्हें, किस गंध पे छंद लुटावत हो
अँखियाँ न रिझावत हैं छवि जो, अँखियान में क्यों न बसावत हो
मन काहे मरोरत हो हरि सों, हिय कौन से रंग रंगावत हो
जब नैनन में हरि नाचत हैं, तब काहे को नैन नचावत हो

-शिशुपाल सिंह निर्धन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *