आदत से मजबूर
- Chirag Jain
- Nov, 02, 2021
- Ghanshyam Agrawal
- Comments Off on आदत से मजबूर
पत्नी की मांग कभी उजड़े नहीं वह सदा सुहागिन रहे इस मंगलकामना के साथ करवाचौथ को एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी की मांग में (मजबूती के लिए ) सिंदूर की जगह सिमेंट भरा, मगर व्रत उलटा असर कर गया दो दिन बाद ही ठेकेदार मर गया। मौत का कारण जब कोई जान न पाया तब एक इंजीनियर ने ये भेद बताया- "उस दिन भी ठेकेदार की आदत अपना रंग लायी थी, पत्नी की मांग में सिंदूर की जगह जो सिमेंट भरा था न , उसमें भी उसने अस्सी प्रतिशत राख मिलायी थी।" -घनश्याम अग्रवाल
This post is visited : 830
